Курс от Googleक्या आपको कॉन्टेंट लिखने, उसमें बदलाव करने, और उसे बेहतर बनाने में बहुत ज़्यादा समय लगता है? इस कोर्स में, आपको एआई को अपने राइटिंग पार्टनर के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इसकी मदद से अपने रफ़ नोट्स को बेहतर मैसेज में बदला जा सकता है। इससे आपकी बात ज़्यादा साफ़ और असरदार दिखेगी। इसकी शुरुआत Google Meet में Gemini से करें, जो आपकी कच्ची-पक्की ट्रांसक्रिप्ट से शानदार रिपोर्ट तैयार कर देगा। इसके बाद, Gemini को अलग-अलग तरह के प्रॉम्प्ट देकर सुझाव पाने और अपने काम को बेहतर बनाने का तरीका जानें। आखिर में, Gemini Canvas की मदद से अपने कॉन्टेंट को अलग-अलग ऑडियंस के हिसाब से तैयार करने का हुनर सीखें। साथ ही, Gemini Live की मदद से, किसी टॉपिक पर की जाने वाली बातचीत के अहम पहलुओं पर प्रैक्टिस करके देखें। इससे आपका समय बचेगा। इस कोर्स के पूरा होने पर, ये सारे काम किए जा सकेंगे: • ऐक्शन प्लान बनाना: Meet में Gemini का इस्तेमाल करके, मीटिंग के नोट और अहम फ़ैसले रिकॉर्ड करना। इसके बाद, उन्हें शेयर की जा सकने वाली रिपोर्ट में बदलना, जिसमें अगले स्टेप की साफ़-साफ़ जानकारी हो। • स्टेकहोल्डर के लिए चीट शीट बनाना: Gemini को प्रॉम्प्ट देकर स्टेकहोल्डर के नज़रिए से राय देने के लिए कहना। इससे आपको अपने काम की कमियाँ पहचानने और अहम समीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। • ज़रूरत के हिसाब से मैसेज तैयार करना: Gemini Canvas का इस्तेमाल करके, किसी भी दस्तावेज़ को अलग-अलग फ़ॉर्मैट में ढालना। जैसे, लीडरशिप के लिए एक फ़ॉर्मल मेमो और अपनी टीम के लिए कोई छोटा अपडेट तैयार करना। • बेहतर तरीके से बातचीत करना: Gemini Live की मदद से, किसी मीटिंग वगैरह के लिए तैयार की जाने वाली बातचीत के अहम पहलुओं पर प्रैक्टिस करना। इससे आपको तुरंत सुझाव मिलेंगे और मीटिंग में अपनी बात बेहतर तरीके से रखी जा सकेगी। जैसे, किसी प्रॉडक्ट या सेवा के बारे में जानकारी देने या फ़ॉर्मल तरीके से सुझाव देने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
Coursera не указала навыки для этого курса.
4 модулей · 14 учебных материалов

Преподаватель курса