Курс от Googleएआई के बारे में काफ़ी बातें हो गईं, क्या अब आपको इसके असली फ़ायदे देखने हैं? इस कोर्स में, एआई के साथ काम करने से जुड़ी बुनियादी बातें बताई गई हैं। जैसे, इसकी खूबियों और सीमाओं की जानकारी, ताकि आप अपने काम में इसका फ़ायदा सही से उठा सकें। इस कोर्स में आपको यह सीखने को मिलेगा कि एआई को साफ़ और अलग-अलग तरह के निर्देश कैसे दिए जाते हैं। इन निर्देशों को प्रॉम्प्ट कहते हैं। साथ ही, यह भी पता चलेगा कि “ह्यूमन इन द लूप” अप्रोच को बरकरार रखते हुए एआई का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी के साथ कैसे किया जाए। इस कोर्स को पूरा करने के बाद, आपको ये सारे काम करने में मदद मिलेगी: • एआई की मदद से नए अंदाज़ में काम करना। एआई को सिर्फ़ टास्क पूरे करने वाले टूल की तरह इस्तेमाल करने के बजाय, इसे अपने प्रोफ़ेशनल सहयोगी की तरह अपनाना। • नए-नए आइडिया पर सोच-विचार करने के लिए प्रॉम्प्टिंग की तकनीकों का इस्तेमाल करना। साथ ही, रोज़ाना के काम में इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रॉम्प्ट की एक लाइब्रेरी तैयार करना। • जटिल और कई स्टेप वाली समस्याओं को हल करने के लिए, प्रॉम्प्ट चेनिंग की प्रैक्टिस करना। • मनमुताबिक इमेज जनरेट करने के लिए, अपनी क्रिएटिव सोच को सही तरीके से ज़ाहिर करने का तरीका सीखना। • एआई को पूरे यकीन के साथ इस्तेमाल करने के लिए, ज़िम्मेदारी से सोच-समझकर फ़ैसले करना।
Coursera не указала навыки для этого курса.
6 модулей · 29 учебных материалов

Преподаватель курса